Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: दलित पीड़िता के घर पंहुचे पूर्व सांसद टम्टा, बोले फास्ट ट्रैक कोर्ट मे हो सुनवाई

सुरेश रमोला
ब्रह्मखाल

कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा आज रेप पीडिता नबालिग के घर पंहुचे और परिवार को ढांढस बंधवाते हुये उनकी लडाई लडने की बात कही। उन्होने कहा कि उसी के पडोसी ने उनुसूचित जाति की इस बेटी के साथ जो कुकृत्य और हैवानियत की है वह अक्षम्य है। उतरकाशी प्रशासन ने इस मामले मे जो संजीदगी दिखाई है वह सराहनीय है मगर यह एससीएसटी जाति का अति गंभीर मामला है इस लिए अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट मे होनी चाहिए ताकि दोषी को जल्ल से जल्द कडी से कडी सजा मिल सके। उन्होने बताया कि वै इसी मामले के सिलसिले मे उतरकाशी आये है और डीएम एसपी से मिलकर इस केश को स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर करने को कहेंगें। उनके साथ उतराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल भी आये थे उन्होने कहा कि आज समाज के लोग मौन साधे है नाबालिग यौन शोषण पीडिता के साथ क्षेत्र का कोई ब्यक्ति नही दिख रहा है जो खेदजनक है।

यमुनोत्री express की टीम का किया धन्यवाद

बोले पूर्व सांसद मुझे यमुनोत्री express से जानकारी मिली तब मैं अल्मोडा था। मै धन्यवाद करता हूं यमुनोत्री express की टीम का जिन्होने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर नाबालिग को न्याय दिलाने का काम किया। उन्होने पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

admin

“मेरी माटी, मेरा देश“ अभियान के तहत उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिन्होंने देश की माटी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी:मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में तीन बड़े चेहरे गिरफ्तार ,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page