Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

कर्णप्रयाग कालेज ने अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम तट पर चलाया स्वच्छता अभियान.. पढ़ें।

 

कर्णप्रयाग । डा०शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग द्वारा मंगलवार को गंगा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं अलकनंदा और पिंडर के संगम पर फैली प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर दोनों नदियों के संगम पर महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने मां गंगा की स्वच्छता हेतु एक शपथ भी ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ. कीर्तिराम डंगवाल ने बताया कि गंगा की इन अविरल धाराओं को स्वच्छ रखने से ही हम मां गंगा को स्वच्छ रख सकते हैं। यह हमारे आस्था का विषय है और इसी गंगा पर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो.वी.एन. खाली ने कहा की स्वच्छता और स्वेच्छा दोनों एक दूसरे की पूरक हैं। स्वेच्छा से ही स्वच्छता अभियान चलाया जाता है और यही स्वच्छता तन, मन और आत्मा की को शुद्धि प्रदान करती है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मदन शर्मा, डॉ. रविंद्र नेगी,डॉ.मृगांक मलासी और अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग।उत्तरकाशी में आंदोलनकारियों के साथ हुई पत्थराव की घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में नाराजगी आज रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बर्नीगाड़ उप तहसील को अस्तित्व में लाने की उठी मांग, स्वाभीमान मोर्चा ने आंदोलन की दी चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जनपद में सांस्कृतिक प्रतिभाओं के संगम के साथ जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ सफल शुभारंभ… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page