Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

हादसा:ट्रक दुर्घटना में दो की मौत, देर रात को हुआ हादसा

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चम्बा/टिहरी गढ़वाल

 

यहाँ देर रात को हुए एक ट्रक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र टिहरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील टिहरी के थाना चम्बा क्षेत्र अंतर्गत चंबा- आराकोट- गुनोगी ग्रामीण मोटर मार्ग पर गुनोगी के समीप एक 407 ट्रक खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
उक्त ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलते ही थाना चम्बा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की।पुलिस ने खाई से दो शव बरामद किए।जिनकी पहचान
भगवान दास पुत्र रतन दास उम्र-36 वर्ष, ग्राम ठेलारी पो0 नागणी-(मृतक)व मंगल दास पुत्र रतन दास उम्र-45 वर्ष, ग्राम किरगणी पो0 चम्बा- (मृतक) के रूप में की गई।दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सं-UK07CC-1022 चम्बा से गुनोगी जा रहा था।

Related posts

127वर्षीय स्वामी शिवानंद पंहुचे उत्तरकाशी और मतदान के के लिये किया जागरूक।

Arvind Thapliyal

उपलब्धि।महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:-कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को थाने में दी तहरीर

admin

You cannot copy content of this page