Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

गौ माता राष्ट्र माता की टोपी पहनकर सिद्धार्थ नौटियाल ने ली सभासद पद की शपथ ; गौ संरक्षण का दिया बड़ा संदेश… पढ़ें।

 

 

चिन्यालीसौड़: नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के नव निर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में आज नव निर्वाचित सभासद सिद्धार्थ नौटियाल ने गौ माता राष्ट्र माता का संदेश देती हुई टोपी पहनकर शपथ ग्रहण की। उनका यह कदम गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है, जो समाज में एक मजबूत संदेश देता है।

 

सिद्धार्थ नौटियाल और उनका परिवार गौ गंगा कृपा काँक्षी रहे हैं तथा गौ क्रांति के अग्रदूत पूज्य गोपाल मणि महाराज जी के मार्गदर्शन में लंबे समय से गौ सेवा और संरक्षण के अभियान से जुड़े हुए हैं। ऐसे में, संवैधानिक पद की शपथ लेते समय गौ माता राष्ट्र माता का संदेश देना इस आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान करता हुआ प्रतीत हो रहा है।

 

सिद्धार्थ नौटियाल सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं और उन्होंने जनता के बीच अपनी छवि एक कर्मठ, ईमानदार और जनसेवी नेता के रूप में बनाई है। क्षेत्र की जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाया था। लोगों को भरोसा है कि वे अपने वादों को निभाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देंगे।

 

उन्होंने अपने इस संकल्प को दोहराया कि गौ माता की सेवा और संरक्षण ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि कृषि, पर्यावरण और आर्थिक संतुलन का आधार हैं। उनके इस कदम को नगर के लोगों द्वारा भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कोहली सहित अन्य सभी सभासदों ने भी अपने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली। नगर पालिका के नवगठित बोर्ड से क्षेत्रवासियों को नई ऊर्जा, विकास और प्रशासनिक सुधारों की अपेक्षा है। अब देखना होगा कि यह नया बोर्ड क्षेत्र की आवश्यकताओं को किस तरह पूरा करता है और सिद्धार्थ नौटियाल अपने गौ सेवा एवं संरक्षण के संकल्प को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

Related posts

गढ़वाल में दो और सड़क हादसों में तीन की मौत एक घायल

admin

पी जी कालेज कर्णप्रयाग की एनसीसी यूनिट का कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मातृ भाषा में लेखन के प्रति नई पीढ़ी का प्रवृत्त होना उम्मीद जगा रहा : नेगी

admin

You cannot copy content of this page