Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

नगर निगम देहरादून वार्ड नंबर 89 हरभजवाला में पार्षद के लिये रेखा नैथानी उनियाल ने ठोकी ताल और मतदाताओं से की यह अपील बताई अपनी प्राथमिकताएं…. पढ़ें।

 

 

 

 

 

देहरादून।नगर निगम देहरादून ,वार्ड नंबर 89 हरभजवाला से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा नैथानी उनियाल ने ताल ठोकी है और नगर निगम वार्ड की जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की है।

देहरादून में हो रहे नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा नैथानी उनियाल राष्ट्रीय पार्टीयों को अच्छी खासी टक्कर दे रहे हैं और विकास के मुद्दों पर वोट मांग रही है।

देहरादून नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा नैथानी उनियाल पहाड़ की बेटी है और अच्छी खासी पहचान बनाई है और दूसरी तरफ देहरादून वार्ड 89 हरभजवाला में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ रही है।

 

रेखा ने मतदाताओं से  की यह अपील -मैं रेखा नैथानी उनियाल आपकी बहन/बेटी इस निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 89 हरभज वाला से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी हूँ। वार्ड को स्वच्छ,सुंदर, समृद्ध एवं सुरक्षित बनाने के लिए मै दृढ़ संकल्पित हूँ। इस महान उद्देश्य को पूरा करने के लिए मैं आप सभी हरभजवाला वार्ड के भाइयों ,बहनों ,माताओं, बुजुर्गों नवजवान साथियों के अमूल्य वोट ,सहयोग और समर्थन की अपील करती हूँ। परिवर्तन संसार का नियम है और जिस समाज में समय के साथ परिवर्तन नहीं होता है वह समाज अविकसित रह जाता है और जड़ हो जाता है । विगत कई वर्षों से मेरी तरह हरभजवाला की आम जनता भी महसूस कर रही है कि हमारा यह हरभजवाला वार्ड वास्तव में गलत प्रतिनिधि चुने जाने के कारण अविकसित और जड़ हो गया है । हरभजवाला विकास से कोसों दूर हो गया है, महिलाएं ,बेटियां अपने आपको घर से बाहर जाने में सुरक्षित महसूस नहीं करती, नौजवानों के पास रोजगार नहीं है , बुजुर्गों का सम्मान नहीं है , कहीं भी वार्ड में यत्र तत्र जा कर देखो गलियों और सड़कों की दुर्दशा देख कर मन व्यथित हो जाता है। एक छोटे से कागज पर पार्षद /अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाने के लिए एक आम आदमी को दर दर भटकना पड़ता है । अब यह लोग हर 5 साल बाद बरसाती मेंढकों की तरह टर्राते हुए अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगते हुए नजर आने लगेंगे और उसके बाद ये हमेशा की तरह 5 साल के लिए फिर से नदारद हो जाएंगे। ऐसे तमाम बिंदु हैं जो हरभजवाला के लोग समझ चुके हैं । मुझे विश्वास है कि हरभजवाला की जनता इनको भली भांति समझ चुकी है। इनके खोखले वादों , झूठे दिलासों से अब वह और गुमराह नहीं हो सकती ।

अब समय आ गया है कि खुद को जनता का माय बाप समझने वाले लोगों को और पार्टियों को स्थानीय स्तर पर दरकिनार करना ही होगा। हरभजवाला वार्ड 89, की सम्मानित जनता की आवाज बनकर मैं रेखा नैथानी उनियाल,निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में खड़ी हूँ। आप परिवर्तन चाहते हैं और इस परिवर्तन को लाने के लिए, हरभजवाला वार्ड को सुंदर, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्धशाली बनाने के लिए , आप मुझे अपना अमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं । मेरी जीत उन तमाम पार्टियों और लोगों पर , हर आम आदमी का एक तमाचा होगा जो जनता को रेंगते हुए कीड़ों के समान समझते हैं। मैं रेखा नैथानी उनियाल आप लोगों के बीच की ही , आपकी बहन और बेटी की तरह एक साधारण सी महिला हूँ। सुशिक्षित और जागरूक नागरिक होने के नाते मैं आम जनमानस की पीड़ाओं से ,समस्याओं से भली भाँति परिचित हूं। मैं निरंतर जनता की सेवा के लिए समर्पित हूँ और सदैव रहूंगी। आप सभी लोगों को विश्वास दिलाती हूँ कि एक पार्षद के रूप में चुने जाने पर दुगुने उत्साह व जोश के साथ जनता की मांग और मुद्दों को लेकर ,जनता की आवाज बनकर , जनता की हर समस्या को दूर करने के लिए सदैव ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होकर सेवा के लिए तत्पर रहूंगी । जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव लिए हुए मैं निम्नलिखित विस्तृत उद्देश्यों के साथ चुनावी मैदान में खड़ी हूँ –

 

हरभजवाला वार्ड – 89, में स्वच्छ पानी, बिजली, सड़कें और सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ।

स्थानीय अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

अपराध दर में कमी, पुलिस की जवाबदेही और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किए जाएंगे।

कूड़ा प्रबंधन, पार्कों और हरित क्षेत्रों का विकास, और प्रदूषण नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि, और व्यापारिक सुविधाओं में सुधार व स्थानीय व्यापारियों के अधिकार सुरक्षित किए जाएंगे ।

महिला सशक्तिकरण के लिए उचित मंच, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।

युवाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर, खेल सुविधाओं में सुधार और युवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अपराध की रोकथाम हेतु हरभजवाला वार्ड की मुख्य चौराहों और सड़कों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। तथा सभी स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

नगर पंचायतों और पंचायतों के अधिशासी अधिकारीयों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय बालिका दिवस लैंगिक भेदभाव को दूर करने पर दिया जोर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 453 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने डाला वोट।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page