Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

सौगात।5 करोड़ 12 लाख 12 हजार की लागत से बनेगा मोरी महाविद्यालय का भवन विधायक ने किया राजकीय महाविद्यालय मोरी का भूमिपूजन…. पढ़ें।

 

 

 

मोरी/अरविन्द थपलियाल। जनपद उत्तरकाशी के हिमाचल प्रदेश से लगें मोरी विकास खण्ड मुख्यालय में वर्ष 18 नवम्बर 2021 को मोरी महाविद्यालय की स्थापना हुई थी।

जिसमें वर्तमान में अध्यनरत 150 छात्र छात्राएं पठन पाठन कर रहे हैं।

रविवार को पुरोला विधायक दुर्गेशवर लाल ने राजकीय महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन / भूमि पूजन किया।

विधायक दुर्गेशवर लाल ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में धामी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नौनिहालों के लिए अनेकों ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

विधायक दुर्गेशवर लाल ने बताया कि शिक्षा के बिना जीवन अधुरा है।

वहीं हमारी सरकार द्वारा उत्कृष्ट/ अबल अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान विधायक ने छात्रों से नशा मुक्ति हेतु प्रतिज्ञा करवाई, और महाविद्यालय को फर्नीचर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सतलुज जल विद्युत परियोजना के सहयोग से निर्मित स्मार्ट क्लास रुप का लोकार्पण किया।

भवन निर्माण सिंचाई विभाग ( अवस्थापना खण्ड) उत्तरकाशी के द्वारा पूर्ण किया जायेगा।

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेशवर लाल, अधिशासी अभियंता पुरषोत्तम सिंचाई विभाग (अवस्थापना खण्ड ) उत्तरकाशी , महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम कृष्ण वर्मा, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयचंद्र सिंह रावत, ईश्वन सिंह पंवार, सुरेन्द्र सिंह,संचालन कर्ता सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, विपिन सिंह चौहान , विष्णू चरण सिंह चौहान, मोरी व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, प्रकाश चौहान, प्रेम चौहान, उमेन्द्र आस्टा,जयराम सिंह चौहान,मखन सिंह, शांति रावत,प्रबियान रावत, चमन रावत, रणवीर रावत,संजय सिंह राणा ,सुमित चौहान, सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

एनएच बड़कोट स्थानीय जनता के मुद्दों के समाधान की ओर अग्रसर, अधिशासी अभियंता ने दिए युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मैक माफिया गिरफ्तार नवयुवको का जीवन स्मैक के दलदल में धकेलने वाली वांछित स्मैक माफिया मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी को बड़कोट पुलिस ने दबोचा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आइएमए से आज पास आउट हूए  387 जेंटलमैन कैडेट्सस राष्ट्रपति,

admin

You cannot copy content of this page