Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

प्राथमिक विद्यालय भाटिया बालसोध मेले का आयोजन नौनिहालों की उम्दा पहल… पढ़ें।

बड़़कोट/ अरविन्द थपलियाल।राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाटिया में बालसोध मेले का आयोजन किया गया ,जिसमें स्कूल के नौनिहालों ने उम्दा तरीके से अपने अपने शोध का प्रदर्शन किया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद डोभाल विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती गीता डिमरी एवं समाजसेवी गोपाल डोभाल गोलू के द्वारा किया गया , कार्यक्रम में बच्चों ने अपने द्वारा की गई खोज/शोध का स्टाल के माध्यम से प्रदर्शन किया, प्रधानाचार्य श्री ललित मोहन पवार के द्वारा बच्चों की शोध एवं खोज पर विस्तृत चर्चा की गई एवं विद्यालय की समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया गया की हम किन परिस्थितियों में बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करते हैं हमारे पास ऐसे बच्चे अध्यनरत है जो बहुत गरीब घरों से विद्यालय आते हैं जिनके पास काफी पेंसिल तक उपलब्ध नहीं हो पाती है प्रधानाचार्य ने विद्यालय की अन्य समस्याओं से अवगत करवाया जैसे विद्यालय में खेल मैदान का ना होना विद्यालय में चार दिवारी का ना होना सुरक्षा दीवार का ना होना ऐसी अनेक समस्याओं से प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को अवगत करवाया गया, मुख्य अतिथि श्री विनोद डोभाल जी के द्वारा प्रधानाचार्य को विश्वास दिलाया कि मैं अपने प्रयास से 2 माह के अंदर विद्यालय की उक्त समस्याओं में अपना पूर्ण सहयोग करुंगा ,खेल मैदान एवं अन्य समस्याओं के लिए मैं आवश्यक सहयोग करूंगा कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से अनिल बाडोला , सुबोध बिष्ट , अनिल शुक्ला, हरदेव भंडारी ने भी अपने विचार रखें प्रधान श्रीमती गीता डिमरी जी ने अपनी ग्राम पंचायत में विद्यालय के कार्यों की सराहना की और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के कार्यों एवं प्रगति को साराहा,और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, अंत में प्रधानाचार्य श्री ललित मोहन के द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में एस०एम०सी० अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार एवं अभिभावकों भी उपस्थित रहे उन्होंने भी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डाइट प्रवक्ता डॉक्टर सुबोध बिष्ट , अनिल बडोला बी०के० मिश्रा एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बडकोट से अवनीश शुक्ला , शुलभ डिमरी एवं मनमोहन रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ वृक्षारोपण के नव-प्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

डायट कोटीकरण को परिवर्तित करने का जताया सामूहिक विरोध , सचिव व डीजी को भेजा ज्ञापन….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्त्तरकाशी:- जिला समाज कल्याण अधिकारी पर अनदेखी का आरोप,डी एम टी की बैठक स्थगित का DM को लिखा पत्र,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page