कर्णप्रयाग ।शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे छात्र संघ चुनाव 2025-26 प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुआ। महाविद्यालय मे कुल 1646 छात्र- छात्रायें अध्ययनरत् है। चुनाव के लिए पांच बूथ बनाये गये थे। जिसके लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक एंव कर्मचारियों पांच अलग- अलग पोलिंग पार्टी बनाई गई थी जिसमे कुछ 977 छात्र छात्राओ ने अपने मत का प्रयोग कर नये छात्र संघ का गठन अपनी भागीदारी निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम अवतार सिंह एंव चुनाव अधिकारी डॉ भाल चन्द्र सिंह नेगी एंव छात्र संघ निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ कविता पाठक,डॉ कीर्तिराम डगवाल,डॉ एम एल शर्मा,डॉ नेहा तिवारी,डॉ पूनम,डॉ स्वाति सुन्दरियाल के दिशानिर्देशन मे बनायी गयी थी।
महाविद्यालय मे हुए छात्र संघ चुनाव मे अध्यक्ष, सचिव,सहसचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। उपाध्यक्ष पद पर मात्र एक प्रत्याशी ऑचल थपलियाल एंव विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सुनील सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह को- 537 मत पडे ,राहुल 420 को कुल मत पडे । अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह कुल 117 मतों विजयी घोषित किया। सचिव पद पर अंकित सिंह को कुल 507- एंव विशाल सिंह 426 को कुल मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर अंकित सिंह को 81 मतों से विजयी घोषित किया गया। सहसचिव पद पर चॉदनी को कुल554 मत मिले – रिया को कुल मत 376 मिले। सहसचिव पद पर चॉदनी को178 मतों से विजयी घोषित किया गया।
– कोषाध्यक्ष पद पर अनुराधा को कुल मत-563 पूजा को कुल मत 371 प्राप्त मिले – कोषाध्यक्ष पद अनुराधा को-192 मतो से विजयी घोषित किया गया।
– चुनाव परिणाम के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) राम अवतार सिंह ने छात्र संघ निर्वाचन 2025-26 के विजयी प्रत्याशियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संघ को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित छात्र संघ महाविद्यालय के उन्नयन विकास एंव महाविद्यालय की समस्याओ के समाधान करने मे अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करे। छात्र संघ निर्वाचन मे उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग श्री सोहन सिंह रागड़ एवं थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग श्री राकेश चन्द भट्ट एंव पुलिस प्रशासन प्रातः 8 बजे से चुनाव परिणाम घोषित होने पुलिस फोर्स के साथ महाविद्यालय उपस्थित रहे। चुनाव सम्पन्न होने के बाद बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ भाल चन्द्र सिंह नेगी ने समस्त प्राध्यापक कर्मचारियों एंव स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद आभार प्रकट किया। छात्र संघ मे विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनायें प्रेषित की। सभी विजयी प्रत्याशियो ने शपथ ग्रहण के बाद अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय से मुख्य बाजार तक विजयी रैली निकाली।

