Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई ।उत्तरकाशी में हिन्दू संगठन के तीन लोग धारा 163 उलंघन मामले में गिरफ्तार संगठन के लोग कर रहे थे प्रेसवार्ता… पढ़ें।

उत्तरकाशी। सीमांत जिले में पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद तीसरे दिन शनिवार को पूर्ण रूप से बाजार खुल गए हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से लागू धारा 163 अभी भी जारी है, जिसके तहत चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हैं, वहीं बाजार खुलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रेस वार्ता करने जा रहे 3 लोग हुये गिरफ्तार। इस बीच काली कमली धर्मशाला में बैठक और प्रेस वार्ता बुलाने वाले एक समुदाय के धार्मिक संगठन के तीन पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इन्हें धारा 163 के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वालों में जितेंद्र सिंह, सोनू नेगी और सूरज डबराल शामिल हैं, उक्त तीनों पर पुलिस ने बवाल करने के मामले में भी पहले से मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

दो दिन बाद खुला उत्तरकाशी बाजार: गौरतलब है कि बीते गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आयोजित आक्रोश रैली के दौरान बवाल हो गया था। बेकाबू हुए रैली में आए लोगों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. इसके बाद जनपद मुख्यालय सहित रवांई घाटी के बड़कोट, पुरोला, मोरी, ब्रह्मखाल आदि क्षेत्रों में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे, बाजार आज शनिवार को पूर्ण रूप से खुल गए।

Related posts

उत्तरकाशी :बीडीसी मोरी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े  मुद्दे

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:जिला अस्पताल में छात्र की मौत का मामला, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

admin

जनपद के विकास के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग व समन्वय से कार्य करें :माला राज्यलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page