Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राहत।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी बड़कोट में लगभग 3 करोड़ के पेयजल नलकूप का शिलान्यास करते हुए योजना का शुभारंभ किया ।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी बड़कोट में लगभग 3 करोड़ के पेयजल नलकूप का शिलान्यास करते हुए योजना का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर विधायक श्री डोभाल ने सभी नगरवासियों को बधाई देते हुए उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नलकूप मात्र 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी और आने वाली गर्मी में यह बड़कोट की जनता की पानी की समस्या को दूर करने में सबसे बड़ी सहायक होगा । विधायक ने उत्तराखंड की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद व्यक्त किया । साथ ही विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता कर साथ जल्द नलकूप योजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद पांडे, सहायक अभियंता देवराज तोमर, अवर अभियंता कुलदीप बिजल्वाण,सामाजिक कार्यकर्ता अजबीन पंवार,सरपंच अजय रावत, भगवती रतूड़ी,उपेन्द्र असवाल आदि दर्जनो लोग मौजूद थे

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के पदाधिकारी, पत्रकार हितों से जुड़े कई मुद्दों पर धामी ने जताई सहमति

Team Yamunotri Express

उत्तराखंड होली के रंग में भंग – नहाते समय नदियों में डूबे पांच युवक, एक का शव बरामद, चार अब भी लापता

admin

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के निर्माण कार्यों की मांगी प्रगति रिपोर्ट… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page