Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग: 866 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

 

जनपद की मोरी थाना पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में पी0के0 राय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान व नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी एवं थानाध्यक्ष मोरी सतीश घिल्डियाल के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा आज चैकिंग के दौरान स्थान मियागाड़ के पास से यश जोशी नामक युवक को 866 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त की पहचान यश जोशी पुत्र नवीन जोशी निवासी वी0-6/6 डील कॉलोनी रायपुर,थाना रायपुर देहरादून उम्र-26 वर्ष के रूप में की गई है ।

बरामद माल 866 ग्राम अवैध चरस की अनुमानित कीमत-87000/ रु0 आंकी गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सतीश घिल्डियाल- थानाध्यक्ष मोरी, शूरवीर सिंह-थाना मोरी, चालक राजेश सिंह-थाना मोरी,हो0गा0-अनिल-थाना मोरी शामिल थे।

Related posts

रानाचट्टी गाँव में भालू का आतंक, बीच गाँव से बछिया को बनाया निवाला…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया,जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सहित चार हटे चुनावी रण से,23 प्रत्याशियों में होगा घमासान

admin

You cannot copy content of this page