Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कालेज के डाॅ.रमेश भट्ट व डाॅ.हरीश बहुगुणा को मिला साईं सृजन पटल का ‘लेखक श्री सम्मान… पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग (चमोली)। डॉ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में बुधवार को आयोजित समारोह में डाॅ.रमेश चंद्र भट्ट और डाॅ.हरीश बहुगुणा को प्राचार्य प्रो.राम अवतार सिंह ने साईं सृजन पटल की ओर से ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा। प्राचार्य ने दोनों प्राध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अध्ययन, अध्यापन और लेखन जेसे कार्य अध्यापक के व्यक्तित्व को निखारते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ.कीर्तिराम डंगवाल ने बताया कि विभागाध्यक्ष भूगोल डाॅ.रमेश भट्ट अब तक साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों के लिए 17 लेख लिख चुके हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था उनके लेखन के केन्द्र बिन्दु रहे हैं। फ्योंली,फूलदेई, मांगल गीत,संस्कृत गांव, इगास बग्वाल, चौसिंग्या खाडू,ओंकारेश्वर, टिम्मरसैंण महादेव, त्रियुगीनारायण, मां मठियाणा देवी, उमरानारायण मंदिर, जाख देवता, जनजातीय आभूषण व वस्त्र के अलावा कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, कमेड़ा भूस्खलन क्षेत्र और प्राकृतिक आपदाओं पर उन्होंने अत्यंत सारगर्भित व मौलिक लेखन किया है। इन विषयों उनके लेख साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों में प्रमुखता से प्रकाशित हुए हैं। वहीं, संस्कृत विभाग के डाॅ.हरीश बहुगुणा के पर्यावरण संरक्षण और चित्रकला से संबंधित लेख प्रकाशित हुए हैं। डॉ.इंद्रेश कुमार पांडेय को पत्रिका की लेखक प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त और साईं सृजन पटल के मुख्य संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अपने संदेश में कहा कि इस पत्रिका को स्थापित करने में कर्णप्रयाग महाविद्यालय के अनेक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अधिकांश प्राध्यापक देहरादून में पटल के कार्यालय में ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजे जा चुके हैं। सम्मान समारोह में प्रो.गिरीश डंगवाल, डाॅ. किरन पंत,डाॅ.श्रृष्टि बल्लभ मिश्रा,डाॅ.कामना लोहनी,डाॅ.नंद लाल व डाॅ.त्रिभुवन खाली व अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

गांव से 1 किलोमीटर तक चीड़ को नष्ट कर लगे बाँज बुराँश 

admin

उत्तरकाशी:राजकीय इंटर कालेज नेताला के छात्रों के साथ किया गंगा जल गुणवत्ता परीक्षण संवाद,”गंगा क्विज में मोहित रहे प्रथम स्थान पर”

admin

आस्था ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से यमुनोत्री धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल रहे उपस्थित… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page