Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में यौन उत्पीड़न निवारण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित…. पढ़ें।

कर्णप्रयाग। डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में यौन उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वाधान में “सुरक्षित परिसर : यौन उत्पीड़न निवारण जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में आमंत्रित श्रीमती सीता देवी कहा कि छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न सहन नहीं करना चाहिए व अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन. खाली ने अपने संबोधन में यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित परिसर के निर्माण के महत्व पर जोर दिया l कार्यक्रम के दौरान डॉ. कविता पाठक ने छात्र-छात्राओं को यौन उत्पीड़न के विभिन्न पहलुओं, रोकथाम व कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया l इस अवसर पर डॉ हिना नौटियाल, डॉ स्वाति सुंदरियाल, डॉ नेहा तिवारी व डॉ शालिनी, डॉ. दिशा, डॉ. सीमा पोखरियाल उपस्थित रहे l

Related posts

पीजी कालेज कर्णप्रयाग परिवार ने ली हिमालय दिवस पर संरक्षण की प्रतिज्ञा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री:- पहाड़ी से गिरे चट्टानी मलवे में दबे तीन वाहन, 4 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत, 6 घायल, रेस्क्यू जारी,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :कल  आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने केंद्र प्रभारियों के साथ की समन्वय बैठक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page