Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था । बाबा बौखनाग की देव डोली श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिये रवाना सीएम धामी ने दी हरी झंडी.. पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।बाबा बौखनाग की देव डोली मंगलवार को अपने मूल थान भाटीया से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिये रवाना हुई जहां परेड ग्राउंड देहरादून में सीएम धामी सहित पुरोला विधायक सहित तमाम गणमान्य नेताओं ने स्वागत किया और देव डोली के दर्शन किये। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आज श्री राम मंदिर, अयोध्या दर्शन हेतु जा रही बाबा बौखनाग महाराज की डोली के देहरादून आगमन पर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही अयोध्या प्रस्थान हेतु वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

इस अवसर पर बाबा बौखनाग जी की डोली की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बाबा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

सीएम ने बताया कि बाबा बौखनाग जी महाराज के आशीर्वाद से सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ था। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि घोषणा के अनुरूप वहां पर उनके भव्य मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है।
बाबा बौखनाग की देव डोली देव डोली के साथ हजारों श्रद्धालु अयोध्या के लिये रवाना हुये।
बाबा की अयोध्या यात्रा में बाबा बौख ने मुख्य पुजारी माली संजय डिमरी सहित बौख समिति सहित देव पुजारी और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ डोली प्रशासनिक निगरानी में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या यात्रा के लिये रवाना हुई।

Related posts

उत्तरकाशी पंहुचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल प्रोद्योगिकी संस्थान बौन में विज्ञान दिवस पर की शिरकत छात्र/ छात्राओं को दिया यह मंत्र.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

संघर्ष से सशक्त नेतृत्व तक: पौड़ी के नरेन्द्र प्रसाद टम्टा की तीन दशक लंबी जनसेवा की यात्रा

Team Yamunotri Express

“सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page