रिपोर्ट/अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जय हो ग्रुप और नगर वासियों ने तहसील परिसर में पम्पिंग योजना की स्वीकृति के लिए क्रमिक धरने पर बैठ गये है। नगर क्षेत्र में नगर वासियो ने खाली बाल्टी बजाने ,ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन के साथ रामलीला मैदान से तहसील तक पहुँचने के बाद धरना शुरू कर दिया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप और नगर वासियों ने धरना देते हुए बड़कोट को पानी दो, पानी नही तो बिल नही सहित नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से राज्य वित्त से बड़कोट शहर व आसपास के कस्बों को बड़ी पम्पिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने, मई जून माह का बिल माफ करें, जलकर समाप्त करे, बड़कोट में जाल की तरह बिछे पाईप लाइन को सुव्यवस्थित की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने धरना स्थल पहुँचकर आन्दोलनकारियो को समर्थन देते हुए सरकार से पेयजलापूर्ति के लिए पम्पिंग योजना स्वीकृति की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता पानी के लिए परेशान है इस पर जनान्दोलन हो गया है।
जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल और सरपंच अजय रावत ने कहा कि आज प्रदर्शन के बाद क्रमिक धरना शुरू हो गया है। जबतक यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृत नही हो जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । इस प्रदर्शन व धरने देने वालो में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सरपंच अजय रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, राजेश उनियाल, मदन, होटल एशोसिएशन यमुनोत्री अध्यक्ष सोबन राणा, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम जगूड़ी,दिनेश रावत,रोहित रावत, जय सिंह चौहान,अजय सिंह, नीरज चौहान,प्रताप रावत,संदीप असवाल, यशवंत ,त्रेपन असवाल, संजय अग्रवाल,मनजीत,ममता , पूनम,राजकुमारी,सुषमा,दीपक रावत,प्रदीप असवाल, सोबन असवाल, अनिल रावत,चेतन सिंह,अनूप नौटियाल,विनोद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

