Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :विभिन्न मांगो के समाधान को चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक को दिया ज्ञापन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

जनपद मुख्यालय में आज मंगलवार को डॉ सुनीता टम्टा निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय देहरादून उत्तराखंड का दो दिवसीय जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के महासचिव गिरीश उनियाल द्वारा निदेशक को उत्तरकाशी जनपद के कार्मिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं से ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया गया! ज्ञापन में मांग की गई है कि कोरोना काल में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों को दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशी दी जाय !जनपद में नियुक्त सभी कार्मिकों को सीमान्त भत्ता दिया जाय, तथा एनपीएस की जगह ओपीएस लागू किया जाय !सहित विभिन्न मांगो की ज्ञापन के माध्यम से समाधान करने की मांग की गई !जिस पर निदेशक ने गहनता से विचार करने के उपरांत कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया!इस मौके पर अध्यक्ष जोगेन्दर पड़ियार,धीरेन्द्र सिंह राणा, रूचि चौहान, अरविन्द मटुड़ा,त्रेपन सिंह नेगी, संदीप राणा, मनोज नौटियाल आदि उपस्तिथि थे!

Related posts

वन महोत्सव के अंतर्गत किया वृक्षारोपण, रोपें विभिन्न प्रजातियों के पौधे 

admin

चकराता: राजकीय महाविद्यालय में हुआ स्टाफ क्लब का गठन

Jp Bahuguna

फाइटर पायलट अजय विक्रम को मिला “जय हो गौरव सम्मान”,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page