Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:- जिलाधिकारी ने की क्षेत्र पंचायत बैठकों की तिथियां घोषित,सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को बैठकों में उपस्थित रहने के निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद में यमुनोत्री धाम व गंगोत्री धाम यात्रा गतिमान होने के कारण यात्रा व्यवस्थाओं के सुचारू एवं सुदृढ़ संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के फलस्वरुप क्षेत्र पंचायत मोरी, पुरोला व नौगांव की बैठकें अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई थी  उक्त क्षेत्र पंचायतों की बैठकें पुःन निर्धारित की गयी है l

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत की बैठकों विकास खण्ड मोरी 23 जून 2022 (गुरुवार), विकास खंड पुरोला 24 जून 2022 (शुक्रवार), नौगांव 25 जून 2022 (शनिवार) को निर्धारित तिथियों में होने वाली बैठकों के आदेश जारी किये है l जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त रोस्टर के अनुसार क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे l तथा क्षेत्र पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव पर नियमानुसार त्वरित निस्तारण की कार्यवाही कर सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी को अवगत करायेगें l

Related posts

कार्रवाई।पुलिस ने पकड़ी 2 किलो 16 ग्राम चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किमत लगभग 4लाख,नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कर्रवाई…. पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

admin

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में जीनोम सिक्वेन्स लैब का उद्घाटन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page