Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रेकिंग। मोरी के सालरा में आवासीय मकानों पर लगी आग प्रशासन जुटा आग बुझाने में… पढ़ें।

मोरी।मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में आग लगने की सूचना है।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना के बावत जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलीकॉप्टर भेजे जाने हेतु वायु सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि लगभग दस आवासीय मकानों पर आग लगने की सूचना बताई जा रही है।

ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है।

Related posts

चयनित एलटी शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर की नियुक्ति की मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :आयुष्मान भवः अभियान के तहत डीएम ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ, प्रचार -प्रसार हेतु वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

Jp Bahuguna

जोशीमठ आपदा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

admin

You cannot copy content of this page