Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट पालिका प्रशासक ने टैम्पो में टंकी रखकर गल्ली मौहल्लों में पहुँचाया पानी।लम्बी दूरी तय करने वालो को मिली राहत पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका में जल संकट का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है । भले ही उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका मुकेश रमोला ने नगर के निचले हिस्से में टैम्पो में 500 लीटर की टंकी के माध्यम से जलापूर्ति करवाने की व्यवस्था से कुछ हद तक राहत मिल रही है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने प्रशासक व पालिका कर्मियों का आभार जताया है।
मालूम हो कि नगर पालिका बड़कोट में भारी जल संकट गहराने से दिक्कते बढ़ गयी है। नगर के प्रत्येक वार्ड में पानी के टैंकरों से जलापूर्ति चल रही है साथ ही जय हो ग्रुप के आग्रह पर जहां पानी के टैंकर नही पहुँच पा रहे वार्ड 01,02 ,03 व 4 में छोटी छोटी टंकियों से जलापूर्ति का अनुरोध किया था जिस पर उपजिलाधिकारी /प्रशासक मुकेश रमोला ने 500 लीटर की 4 से 5 टंकियों की व्यवस्था कर टैम्पो (छोटे हाथी)से जलापूर्ति की जा रही है।सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने प्रशासक व पालिका कर्मियों सहित जल संस्थान के टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति पर आभार जताया है। संयोजक सुनील थपलियाल ने नगर पालिका के मई और जून के आने वाले पानी के बिल माफ करने की मांग की है।
आज कई परिवार पानी की बूंद बूंद के लिए दर दर भटक रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड जल निगम द्वारा शासन में लंबित पंपिग योजना के लिए लगभग 72 करोड़ की धनराशि जल्द स्वीकृति के साथ कार्य आरंभ करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि बड़कोट के लिये यमुना नदी से पम्पिंग योजना जल्द तैयार हो ताकि पेयजल संकट से नगर को राहत मिल सके।

Related posts

उत्तरकाशी:मालूम नहीं होता सड़क में गढ़े हैं या गढों में सड़क,विभाग लगा लीपा पोती में

admin

मोर्चों,प्रकोष्ठों और मंडल कार्यकारिणी के गठन को उत्तराखंड भाजपा ने तय की समय सीमा

admin

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page