Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

मां भारती के लाल शैलेन्द्र कठैत को नम: आंखों से राजकीय सम्मान के साथ विदाई,

चिन्यालीसौड़ / अरविन्द थपलियाल।गढ़वाल रायफल के गढ़वाल स्काउट में कुमराडा गांव निवासी शैलेंद्र कठैत का सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट कुमराड़ा में बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजली दी। सैनिक शैलेंद्र कठैत (28) पुत्र कृपाल सिंह की चीन बॉर्डर के गोल्डुंग पोस्ट नितीपास बॉर्ड पर पेट्रोलियम ऑपरेशन के दौरान पैर फिसलने से 15 जनवरी को मौत हो गई थी।

बुधवार को दो दिन बाद सेना के वाहन से सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर को श्रीनगर से चिन्यालिसोड लाया गया जहा व्यापार मंडल चिन्यालीसौर व पिपलमण्डी के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर पार्थिव शरीर पर फूल वर्षा की।।

इसके बाद पंचायत भवन कुमाराडा के बाहर पूर्ण सुरक्षा के साथ जवान शैलेंद्र के पार्थिव शरीर वाली फौज की गाडी़ को घर से कुछ दूर पहले ही खड़ा कर दिया गया था। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पर पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार से गांव का माहौल एकदम गमगीन हो गया। अपने पति की पार्थिव देह को तिरंगे में लिपटी देखकर पत्नी अंजू देवी बेसुध हो गईं। लगभग ग्यारह बजे गढ़वाल स्काउट की 36 जवानों की टुकड़ी के पीछे चलती गाड़ी में रखी जवान शैलेंद्र की अंतिम यात्रा शुरू हुई। टीम ने जवान बलवीर चंद को अंतिम सलामी दी। बलवीर के बड़े बेटे विशाल सिंह ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान , डुंडा एस डी एम बृजेश तिवारी ,मेजर अमन,नायब सूबेदार नेत्र सिंह ने जवान की पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित किए।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान, क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल,ग्राम प्रधान विनोद पुरसोडा , सुमन बडोनी, विजय बडोनी,मनोज कोहली, उदय पाल परमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया उद्यान विभाग द्वारा स्थापित टिशु कल्चर लैब में विभिन्न प्रजाति के पौधों का निरीक्षण

admin

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

admin

You cannot copy content of this page