Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने यमुनोत्री यातायात व्यवस्था की कमान,देर रात्रि उतरे सड़कों पर… पढ़ें।

यमुनोत्री/अरविन्द थपलियाल।यमुनोत्री धाम यात्रा रूट यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा यमुनावैली में पहुंचकर यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यातायात व सुरक्षा की कमान संभाली गयी। ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन तथा जाम से निपटने के लिये वह आधी रात को स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस जवानों को को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं। अभी वह यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे हैं। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संकरे व सवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिये जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रसद आदि की लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं और यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार यात्री भेजे जा रहे हैं ऐसी जानकारी पुलिस महकमे ने दी।

Related posts

उत्तरकाशी:आठ जनवरी को जनपद के इन क्षेत्रों में रहेगी धारा-144 लागू ,आदेश जारी

admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का भव्य स्वागत, दो दिवसीय दौरे पर उत्त्तरकाशी…..

admin

उत्तरकाशी :देर रात को उफान पर आया खड्ड, महिला बही, दो लोग घायल, भवन व गौशाला ध्वस्त

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page