Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कास्तकारों के सामने सुखे की मार घहराया रोजी-रोटी का संकट।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। एक तरफ सरकारों ने किसानों की आय दुगुनी करनें का राग अलपाया है और दूसरी ओर सूखे की मार से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट घहरा गया है।
यमुना घाटी के तहसील बड़कोट के अंतर्गत किसानों की गेहूं,सेब और टमाटर की फसल खराब हो गई है जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
न्याय पंचायत तियां क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पुनम थपलियाल,कफनौल प्रधान चंद्रशेखर पंवार, दारसौं प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी,धारी प्रधान विशालमणी डोभाल और बजलाडी़ प्रधान सकलचंद राणा और तियां के प्रधान मुकेश थपलियाल ने बताया कि न्याय पंचायत तियां सहित समुचे क्षेत्र के किसानों की गेंहू, टमाटर,मसुर, और सेब की फसल खराब हो गई है जिससे क्षेत्र के किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया।
मालूम हो कि बीते चार पांच माह से बारिश नहीं होने से समुचे यमुना घाटी में सुखा पड़ा है जिससे किसानों की तैयार फसल सहित नगदी फसलें भी बर्वाद हो गई है।
क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन से किसानों को सुखा राहत कोष से किसानों की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Related posts

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, यमुनोत्री हाईवे का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण…..

हादसा:पिकप वाहन दुर्घटना में दो की मौत, देहरादून से सामान लेकर घर लौट रहे थे वाहन सवार

admin

समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना ही मेरा चुनाव लड़ने का उद्देश्य-दीपक

admin

You cannot copy content of this page