Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों को हेरिटेज एण्ड टूर गाईड के परिचय पत्र वितरित।

कर्णप्रयाग । डा. शशिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से विगत फरवरी माह में हैरिटेज एण्ड टूर गाईड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा जारी परिचय पत्र का वितरण किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. अखिलेश कुकरेती ने प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रशिक्षण गाईड के रूप में ये छात्र-छात्राां यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ ही इस क्षेत्र को बेहतर करिअर के रूप में भी चुन सकते हैं। इस अवसर पर एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. चन्द्रावती टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी डा. हिना नौटियाल, डा. चन्द्रमोहन जंस्वाण उपस्थित रहे।

Related posts

“विश्व ग्लेशियर दिवस पर हुई विचार गोष्ठी विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था।अन्नकूट के पावन पर्व विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री धाम के कपाट छः माह के लिए बंद और कल भैयादूज को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आक्रोश।बड़कोट में पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल धरना स्थल से भूख हड़ताल में बैठे महंत केशवगिरी महाराज को पुलिस ने जबरन उठाया…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page