Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में विश्वविद्यालय द्वारा गठित पैनल टीम ने संबद्धता विस्तारण हेतु किया निरीक्षण.. पढ़ें।

कर्णप्रयाग(चमोली)।डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा गठित पैनल टीम ने वर्ष 2019-20 से 2024-25 के लिए विषयों की संबद्धता विस्तारण हेतु निरीक्षण किया। समिति में कला संकाय के संयोजक के रूप प्रो. बी. एन. खाली,प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ, विज्ञान संकाय मे संयोजक डा. कुलदीप सिंह नेगी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर एवं डा. के.एन. बरमोला प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैण एवं सदस्य के रूप मे डा.देवेश चन्द्र, डा.एस. पी. पुरोहित, डा. सुमन सिंह राणा, डा. रामचंद्र नेगी सम्मिलित रहे। पैनल टीम के संयोजक और सदस्यों ने महाविद्यालय के कक्षा कक्षों ,प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यालय आदि का सघन निरीक्षण किया और समस्त व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया।संबद्धता विस्तारण की रिपोर्ट पैनल द्वारा विश्वविद्यालय प्रेषित कर दी गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा.अखिलेशकुकरेती,डा..एम. एस. कण्डारी, डा.आर. सी.भट्ट, डा.बी.आर. अंन्थवाल, श्रीमती मीना रियाल, एस. एल.मुनियाल, जे.एस. रावत,मुकेश कण्डारी, रवीन्द्र झिकंवाण सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस अधीक्षक ने अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया पुरुस्कृत

admin

बडी़ खबर।अब जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी बनाया प्रशासक… देखें आदेश।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जनपद में हुआ मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page