Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई । पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम ने करीब डेड नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट और भू स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा करीब डेड नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट

4 भू-स्वामियों के विरुद्ध केस दर्ज।

पुरोला/अरविन्द थपलियाल। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस नशे का जड़ से खात्मा करने के लिये लगातार सक्रिय है, नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा जनपद में जंग “उदयन” छेड़ रखी है, जिसके तहत पुलिस एक ओर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नशे के आदि हो चुके युवकों की कांउसलिंग कर जीवन के मुख्यधारा से जोडने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुहिम उदयन के क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में कल 21.04.2024 को पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती पर कार्रवाई की गयी है। तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल, थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत एवं प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुरोला पुलिस, राजस्व विभाग व एस०ओ०जी० उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर पुरोला क्षेत्रान्तर्गत केवल गांव से करीब 1 कि०मी० पहले भोर बागी छानी स्थित भूमि में छापेमारी कर प्रतिबन्धित अफीम / पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व की टीम ने करीब डेड नाली भू-भाग पर उगाई/पैदा की गयी अफीम की खेती नष्ट कर अफीम की पैदावार करने वाले 4 भूस्वामियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/18 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

एसपी उत्तरकाशी ने बताया गया की जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती की लगातार सूचनायें मिल रही हैं, कल पुरोला में पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया है, अभी हमारे पास अवैध खेती की और भी सुचनाये हैं, जिसमें हमारी टीम चिह्नीकरण का काम कर रही है, अवैध नशे की गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

Related posts

राजनीति।यमुनोत्री क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मनवीर सिंह चौहान ने सुनी जन समस्याएं,युवाओं से स्वरोजगार पर की चर्चा, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उच्च शिक्षा में तीन नई योजनाओं की होगी शुरूआतः डॉ. धन सिंह रावत,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी :पुलिस ने डुण्डा बाजार में प्लैगमार्च निकालकर आमजन को किया नशे के प्रति सजग

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page