Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मतदान संपन्न कराने के बाद सकुशल पंहुची पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय:जिला निर्वाचन अधिकारी

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।लोक सभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान संपन्न कराने के बाद यमुनोत्री एवं गंगोत्री क्षेत्र के सभी बूथों से पोलिंग पार्टियां सकुशल जिला मुख्यालय लौट आई हैं। जिसके बाद इन दोनों क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट्स को स्ट्रॉंग रूम में जमा कर उन्हें सीलबंद कर दिया गया है। पुरोला क्षेत्र की अधिकांश पोलिंग पार्टियां सकुशल पहॅुंच चुकी है और दूरस्थ क्षेत्रों की कुछ पोलिंग पार्टियां देर सायं तक जिला मुख्यालय पर लौट आएंगी। जिसके बाद पुरोला क्षेत्र के स्ट्रॉंग रूम को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। यह सभी स्ट्रॉंग रूम अब त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे और इनकी चौबीसों घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी।
विधानसभा क्षेत्रवार पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट्स को रखने के लिए राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग स्ट्रॉंग रूम बनाकर इनकी सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी सीलबंद स्ट्रॉंग रूम तिहरी सुरक्षा दायरे में रहेंंगे। जिनके आंतरिक सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी केन्द्रीय सुरक्षा बल संभालेंगे और इसके बाहरी दो सुरक्षा घेरों पर क्रमशः राज्य के सशस्त्र सुरक्षा बल एवं राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी।
आज दोपहर तक यमुनोत्री क्षेत्र की सभी 178 बूथों और गंगोत्री क्षेत्र की समस्त 179 बूथों की पोलिंग पार्टियों के द्वारा ईवीएम व वीवीपैट्स जमा करा दी गई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जय किशन तथा माईक्रो ऑब्जर्वर आकाश सिंह के साथ ही राजनैतिक दलों तथा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एआरओ यमुनोत्री नवाजिश खलिक द्वारा यमुनोत्री क्षेत्र के स्ट्रांॅंग रूम को विधिवत सील करवाया गया। जबकि गंगोत्री क्षेत्र के लिए सीलिंग की कार्रवाई एआरओ बृजेश कुमार तिवारी ने संपन्न कराई। इस दौरान भाजपा के प्रतिनिधि मनोज चौहान, कांग्रेस के प्रतिनिधि दिनेश गौड़ तथा निर्दलीय प्रत्याशी के प्रतिनिधि दीपक भट्ट उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रॉंग रूम्स की सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग कर कहा कि स्ट्रॉंग रूम व इसके आस-पास चौबीसों घंटे कड़ी चौकसी रखी जाय और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को निर्धारित सुरक्षा घेरे के अंदर कतई प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम तक प्रत्येक आवाजाही का नियमित रजिस्टर पर अंकन किए जाने की भी हिदायत दी।
पुरोला के एआरओ देवानंद शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र के 187 पोलिंग बूथों में से 182 बूथों की पार्टियां वापस पहॅुच चुकी है और शेष 05 पोलिंग पार्टियां अभी रास्ते में हैं। यह सभी पार्टियां देर सायं तक मुख्यालय पहॅुच जाएंगी।

Related posts

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में एनसीसी के कैडेट्स ने मंगलवार को एनसीसी के ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा दी।

Arvind Thapliyal

गढ़वाली कुमाऊनी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने की मांग पर जोर

Team Yamunotri Express

खनेडा़ के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव मतदान का किया था बहिष्कार राजस्व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद 12बजे दिन से हुआ मतदान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page