Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद उत्तरकाशी में 56.46%मतदाताओं ने डाले वोट और पुरोला विधानसभा में रिकार्ड मतदान 60.51%

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।लोक सभा निर्वाचन-2024 के लिए उत्तरकाशी जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार अनंतिम रूप से जिले में  56.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 55.61 प्रतिशत पुरूष एवं 57.37 प्रतिशत महिला मतदाता है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक व सुव्यवस्थित रूप  से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों, वाहन चालकों एवं चुनाव की व्यवस्था से जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों का जिला मुख्यालय पर पहॅॅुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में जिले की तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम और मतदान सामग्री संग्रह केन्द्र पर ईवीएम और अन्य सामग्री को जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की पुरोला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 60.51 प्रतिशत, यमुनोत्री में 53.83 प्रतिशत और गंगोत्री में 55.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के आंकड़ों की पुष्टि व मिलान करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद मतदान के अंतिम आंकड़े जारी होंगे। जिले के सभी 544 बूथों पर आज मतदान संपन्न कराया गया है। जिनमें से 466 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के बाद वापसी कर रही हैं और इनमें से अधिकांश पार्टियों के देर रात तक जिला मुख्यालय पहॅॅुंचने की उम्मीद है। जबकि पी-3 एवं पी-2 श्रेणी के दूरस्थ पोलिंग बूथों की कुल 78 पोलिंग पार्टियां आज अपने मतदान केन्द्र पर ही रात्रि विश्राम कर अगली सुबह जिला मुख्यालय के लिए रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टियां शनिवार 20 अप्रैल की रात तक जिला मुख्यालय पहॅुच जाएंगी।

Related posts

उत्तरकाशी:-वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में मेधावियों को मिली मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति।

Arvind Thapliyal

पुरोला विधानसभा में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रिय नेताओं ने ठोकी ताल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page