Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या । नगर पालिका बड़कोट में लड़खड़ाती पेयजल व्यवस्था और अधिकारी नेता चुनाव में… पढ़ें

बडकोट/अरविन्द थपलियाल। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगरपालिका बडकोट के सीनियर सीटिजनों ने नगरपालिका क्षेत्र लड़खड़ाती पेयजल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा और 15 अप्रैल को नगरपालिका क्षेत्र की पेयजल किल्लत के लिए जिम्मेदार जल संस्थान के खिलाफ जुलुश प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। नगरपालिका क्षेत्र सीनियर सीटिजनों यशवंत सिंह रावत, शीशपाल असवाल, महिपाल सिंह, बलवीर सिंह असवाल के अलावा सुनील थपलियाल,जय सिंह, आदि ने कहा कि गर्मी सीजन दस्तक देते ही नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल की किल्लत हो गई है इनका कहना है कहीं वार्डों में में तो तीन चार दिनों तक पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है उन्होंने जल संस्थान पर अनियमित जलापूर्ति का आरोप लगाया और चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में नगर पालिका क्षेत्र पेयजल आपूर्ति में सुधार न लाया तो 15 अप्रैल को नगरपालिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लेकर जल संस्थान के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर जुलुश प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी। नाराज उपभोक्ताओं ने प्रशासन को पत्र देकर जुलुश प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।

Related posts

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को दुरूस्त करने के दिये आवश्यक निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह और चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम।

Arvind Thapliyal

खुश खबरी:- बड़कोट नन्दगाँव के अजय विक्रम सिंह विष्ट को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के पद पर मिली तैनाती,क्षेत्र में खुशी की लहर,बधाई ,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page