Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल से सरकार की नीतियों का किया समर्थन और टिहरी से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील।

बड़कोट। यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की है।
गुरुवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बड़कोट में पत्रकार वार्ता में कहा है कि राष्ट्रहित एव क्षेत्रहित को देखते हुए व सरकार की बेहतर विकासकारी नीति को देखते हुए भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाएं और राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है, इसके लिए यहां से भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह की जीत जरूरी है। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाएं, जिससे यहां से भाजपा प्रत्याशी अधिक मतों से जीत हासिल कर जाए और केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार है और केंद्र में भी भाजपा सरकार औऱ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनना जरूरी है तभी क्षेत्र का विकास सम्भव है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आशीर्वाद रहा है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए उनका आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

Related posts

उत्तरकाशी – प्रभारी जिला सूचना अधिकारी देहरादून मुख्यालय अटैच,पत्रकारों का धरना स्थगित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

नौगांव में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का फीता काटकर हुआ शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भाजपा ने घोषित किए 19 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष, सतेंद्र राणा उत्तरकाशी, राजेश नौटियाल टिहरी के जिलाध्यक्ष नियुक्त

admin

You cannot copy content of this page