Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान का तीसरा चरण आज,18 मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में करेंगी वैक्सिनेशन

 

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जनपद में कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान का तीसरा चरण गुरुवार 30 सितम्बर 2021 को चलाया जायेगा । तीसरे चरण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 विपुल कुमार विश्वास द्वारा बताया गया कि जनपद में आतिथि तक 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को कोविड टीके की 98.11प्रतिशत पहली डोज एवं 54 प्रतिशत दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। कोविड टीकाकरण के शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आज महा अभियान के तीसरे चरण के लिये 1500 पहली डोज एवं 15000 द्वितीय डोज का लक्ष्य रखा गया है जिस हेतु 100 टीकाकरण सेशन साइट स्थापित की जा रही है । इसके अतिरिक्त 18 मोबाइल टीमों के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 के0एस0 चौहान ने कोविड वैक्सीनेशन से जनपद के छूटे हुए समस्त 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों से अपील की है कि कोविड महामारी से बचाव हेतु कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को दुरूस्त करने के दिये आवश्यक निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चार दिवसयीय राज्य स्तरीय गणित सेमीनार आज से शुरू, महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने किया शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page