Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कालेज में 12 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण में बताये सफल उद्यमी बनने के गुर.. पढ़ें।

कर्णप्रयाग । महाविद्यालय कर्णप्रयाग में चल रहे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाॅ हरीश बहगुणा और डॉ विजय कुमार ने उद्यम शुरू करने के लिये हमारे पास संसाधनों के साथ चुनौतियाँ भी उपस्थित हैं । लेकिन चुनौतियों को पार कर एक सफल उद्यमी अवसरों का लाभ उठाकर अपने मिशन को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि सफल उद्यमी बनने के धैर्य और परिश्रम की आवश्यकता होती है। उद्यम स्थापित करने के लिये सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। ई कामर्स के द्वारा किस प्रकार अपने उत्पादों का बाजार तैयार किया जाता है उसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक कुलदीप नेगी, डॉ कमल किशोर द्विवेदी, डॉ हीना नौटियाल आदि ने भी उद्यमिता विकास के लिये जरूरी संसाधनों के बारे में जानकारी दी।

Related posts

बाड़ाहाट कु थौलु उत्तरकाशी:प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फैशन शो में दिखी विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति की झलक

admin

सीबीएससी बोर्ड की जगह उत्तराखंड बोर्ड में मर्ज का प्रस्ताव पारित,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

रवांल्टी गीत का हुआ लोकार्पण, चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page