Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आर.के.पुरम में हर्बल रंगों से खेली होली, भाईचारे का दिया संदेश

देहरादून। आर.के.पुरम जोगीवाला निवासियों ने हर्बल रंगों से होली खेलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। महिला समिति की सदस्यों ने गढ़वाली और कुमाऊँनी गीतों के माध्यम से सभी के मंगल की कामना की। ‘साईं कुटीर’ में एकत्रित होकर एक-दूसरे को फूलों से बने गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाई दी और गले मिले। गिरीश पंत द्वारा गाये कुमाऊँनी गीतों पर सभी जमकर नाचे। वरिष्ठ फिजिशियन डा.एस.डी.जोशी ने कहा कि बदलते परिवेश में भी होली के पारंपरिक स्वरूप को बनाये रखने की आवश्यकता है। कर्णप्रयाग कालेज के प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि आर.के.पुरम में सभी धर्मों के त्यौहारों को उत्साह और आपसी भाईचारे से मनाने की स्वस्थ परंपरा है।होली मिलन समारोह में संरक्षण केसर सिंह ऐर,मोहन चन्द्र लोहानी,प्रो.महाबीर रावत, संजय वालिया,डा.के.पी.सिंह,राजेन्द्र सिंह रावत व डी.के.जोशी,नीलम तलवाड़,कमला चौहान, अर्चना लोहानी व सुष्मिता जोशी आदि सम्मिलित रहे।

Related posts

घने जंगल के बीच होता है भव्य मेला,जहाँ रुद्रेश्वर महादेव देते है दर्शन, साक्षी बने हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़,देखे वीडियो में और पढ़े खबर……

admin

उत्तरकाशी :विश्व मानसिक स्वस्थ्य दिवस पर चिकित्सालय सभागार में हुआ गोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री ने किया 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page