Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

होली की रात्रि को सड़क हादसा,प्रशिक्षु सिविल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत, 2 गंभीर व 4 सामान्य घायल ,पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट।
होली पर्व की रात्री को एक बुलेरो वाहन बडकोट की तरफ से पौन्टी- मोल्डा- खान्सी दोणी मोटर मार्ग पर ग्राम मोल्डा से लगभग ढेड़ किमी० आगे अचनाक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे की ओर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से एक कि मौत देहरादून अस्पताल में उपचार के डुरंबहो गयी जबकि 02 गम्भीर घायलों का इलाज देहरादून एक अस्पताल में व 4 लोग सामान्य घायल हुये है उनका उपचार सा० स्वास्थ्य केन्द्र बडकोट चल रहा है।चिकित्साधिकारी डॉ अंगद राणा ने 2 गंभीर व 4 अन्य सामान्य घायलों को खतरे से बाहर होना बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होली पर्व मनाने के बाद अपने गाँव खांसी को जा रहे युवकों का वाहन संख्या यूके 07 टी डी 4787 मोल्डा गांव से डेढ़ किमी खांसी गाँव की ओर अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटना ग्रस्त होकर एक पेड़ पर अटक गया। वाहन में प्रशिक्षु सिविल इंजीनियर रोबिन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी खांसी गाँव का देहरादून उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि दो गंभीर घायल केंद्र सिंह पुत्र भरत सिंह उम्र 29 वर्ष,रूपेश पुत्र धनवीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खांसी का उपचार देहरादून अस्पताल में चल रहा है और सामान्य घायलों में रविन्द्र सिंह पुत्र श्री सरदार सिंह उम्र 28 वर्ष,विजय राणा पुत्र श्री जसराम सिंह उम्र 31 वर्ष,ममलेश सिंह पुत्र श्री किशन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खांसी और वाहन चालक योगेश सिंह पुत्र श्री कर्म सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी मोल्डा बड़कोट का उपचार सी एच सी बड़कोट में चल रहा है जो सभी खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पानी की किल्लत से जूझता नगर पालिका,नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त, पढ़े पूरी खबर…..

admin

बीडीसी की बैठक जल जीवन मिशन और पीएम जेएसवाई का मुद्दा गर्माया,बिला देवराणा निर्माणाधीन पंपिंग योजना को लेकर लगे आरोप…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुना तट पर बसा बड़कोट नगर में जल संकट,जिम्मेदार नुमाइंदे चुनाव में व्यस्त है और जनता पानी के लिए त्रस्त,कवि गिर्दा की वर्षों पहले लिखी ये पंक्तियां याद आ गयी ,पढ़े पूरी खबर……।

You cannot copy content of this page