Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुखद। सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल के पास लोडर मशीन दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत।

ब्रह्मखाल।यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन चर्चित सिलक्यारा सुरंग से दुखद खबर है। यहां सुरंग के बाहर काम में लगे लोडर मशीन के अचानक सड़क के बाहर पलटने से ऑपरेटर गोविंद कुमार निवासी पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे सिलक्यारा सुरंग के बाहर काम में लगी लोडर मशीन अचानक सुरंग के बाहर बनी सड़क के बाहर खाई में गिर गया। इसमें बैठा मशीन ऑपरेटर लोडर के पलटने से गंभीर रुप से चोटिल हो गया, जब तक वहां मौजूद अन्य मजदूर उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि ये वही सिलक्यारा सुरंग है जहां नवंबर 2023 को 41 मजदूर भूधंसाव के चलते अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में 17 दिन लग गए थे। इन दिनों सुरंग में डिवाटरिंग का काम चालू है। इसके अलावा सुरंग के बाहर भी छोटा मोटा काम चल रहा है।

Related posts

जय श्रीराम के साथ नौगांव में निकाली अक्षत कलश यात्रा।

Arvind Thapliyal

महाविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में ली गई ‘हिमालय प्रतिज्ञा

Jp Bahuguna

उत्साह ।धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस निकली भव्य प्रभातफेरी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page