Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जन समस्याओं का अधिकारी त्वरित करें निस्तारण: सीडीओ

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आज डुण्डा ब्लाक के राजकीय इन्टर मीडियट कालेज बड़ेथ में मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन की अध्यक्षता में जन समस्याओं के निराकरण को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया l

 

चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न खण्ड विकास स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की l साथ ही अधिकांश जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया l

 

क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली, राशन कार्ड आदि मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने गहनता से सभी शिकायतों पर विभागवार समीक्षा की l उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निराकरण के लिये सम्बन्धित विभागों को इस ओर त्वरित गति से निष्पादन के लिये निर्देशित किया गया l

 

एनआरएलएम के तहत गठित 10 स्वयं सहायता के 88 परिवार को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न योजनाओं से आंच्छादित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी व ब्लाक मिशन मैनेजर एनआरएलएम को कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया l

 

उन्होंने सभी रेखीय विभागों को निर्देशित करते हुये कहा आपसी समन्वय स्थापित करते हुये स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्राथमिकता में रखकर लाभान्वित करें l

 

उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के अंन्तर्गत कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर सम्बन्धित ब्लाक स्तरीय अधिकारी शीघ्रता से शिकायतों का समाधान करने हेतु स्वयं स्थलीय निरीक्षण भी करना सुनिश्चित करें l

 

उन्होंने ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों से गांव में स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि घरों से निकलने वाले जैविक व अजैविक कूड़े को कूड़ा संग्रहण केंद्र में अलग-अलग कर डाले l ताकि गांव में स्वच्छता का स्तर बना रहे l

उन्होंने सहायक पंचायत राज अधिकारी को समय – समय गांव में स्वच्छता अभियान को वृहद रूप से संचालित करने के निर्देश दिये l

 

चौपाल कार्यक्रम से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ेथ गांव में मनरेगा, सिंचाई नहरों व जल जीवन मिशन कार्यों के साथ ही मशरूम उत्पादन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l

 

इस मौके पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा जनकल्याकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी क्षेत्र वासियों को प्रदान की गई l जिसमें मुख्य रूप से ग्राम विकास, पंचायती राज, मत्स्य बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि आदि विभाग उपस्थित रहे l

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बड़ेथ मनोज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय सहित खण्ड विकास स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे l

Related posts

महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर नौगॉव में विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों को साइबर क्राइम व महिला उत्पीड़न की दी गई जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में हुआ हिन्दी विभागीय परिषद का गठन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page