Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर :हरे पेड़ो के अवैध कटान के मामले में, डीएफओ, एसडीओ व तीन रेंजर निलंबित

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पुरोला /देहरदून

टौंस वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत देवदार के हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए डीएफओ सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है !विदित रहे कि उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत वन निगम को सूखे देवदार के पेड़ों का लॉट कटान के लिए दिया गया था, लेकिन सूखे पेड़ों की आड़ में वन निगम व वनकर्मियों ने सौ से अधिक देवदार हरे पेड़ों को काट डाला, जाँच में पुष्टि होने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने डीएफओ सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज में तैनात रेंजर रामकृष्ण कुकसाल, कोटीगाड़ रेंज के रेंजर गोविंद सिंह चौहान और देवता रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र मोहन जुंवाड़ा को निलंबित कर दिया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को टौंस वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन हल्द्वानी में तैनात थे।
डीएफओ काला को नैनीताल और एसडीओ सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून में अटैच किया गया है। रामकृष्ण को पिथौरागढ़ और चौहान को चंपावत कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा वन विकास निगम के एमडी की ओर से तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश एक दिन पहले जारी किए जा चुके हैं !बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही के बाद अब वन विभाग के निचले स्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया है !

Related posts

चम्पावत ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 54 हजार से अधिक मतों से विजय

admin

राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित हुई विज्ञानं संगोष्ठी और भटवाड़ी विकासखंड के 21विद्यालयों ने किया प्रतिभाग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:बारात का वाहन गहरी खाई में गिरा, 12 की मौत, एक घायल

admin

You cannot copy content of this page