Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ साथ अपनी बोली भाषा को दिया जाये बढावा: सीडीओ

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।विद्यालयों में शिक्षा का स्तर शिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय हो l छात्र – छात्राओं को विभिन्न विषयों का अध्ययन कराये जाने के साथ ही विद्यालय में उन्हें सामाजिक व बोली भाषा का ऐसा मंच भी प्रदान हो l जिससे उनके अन्दर छिपी प्रतिभा उजागर हो l

 

सोमवार को डुण्डा ब्लाक के श्री फते सिंह पोखरियाल राजकीय इन्टर मीडियट कालेज बड़ेथ में मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन ने कालेज का निरीक्षण करते हुए l शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखे जाने के साथ ही यह बात कही l

 

इस दौरान उन्होंने कालेज में कक्षा 10 व 11 के साथ ही 8वीं, 9वीं के छात्र – छात्राओं से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पूछे l साथ ही वे स्वयं छात्र – छात्राओं को ब्लैक बोर्ड पर गणित, अंग्रेजी आदि विषयों से संबधी प्रश्नों के उत्तरों को समझाते हुये नजर आये l उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुये कहा कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे व विद्यालय में छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें l उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिड डे मील, वर्चुअल क्लासेस, प्रयोगात्मक कक्षाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने के और भी अधिक प्रयास किए जाएं l इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की मिड डे मील में दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की मात्रा में कोई कमी ना रहे l

Related posts

दु:खद खबर।चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर बुलरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक के मौत की सूचना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रवांई शरदोत्सव की पांचवीं संध्या में नाटी सम्राट कुलदीप शर्मा ने मचा दी धूम, मैदान में थिरके दर्शक….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

शर्मनाक:पिता ने किया अपनी ही नाबालिक बेटी से दुष्कर्म ,माँ की तहरीर पर पुलिस ने धर दबोचा

admin

You cannot copy content of this page