Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात।

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।उतरकाशी जनपद में आज भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने और बूथ से लेकर मण्डल व जनपद मुख्यालय तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

गंगोत्री विधानसभा के बूथ संख्या 96 में उत्तराखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री अजय द्वारा देश का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” कार्यक्रम का 109वां संस्करण जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित आडिटोरियम में सुना व देखा गया ।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ लोगों को एक सूत्र में बांध दिया और इस दौरान सामूहिकता की जो शक्ति देखी गई वह विकसित भारत के संकल्पों का बहुत बड़ा आधार है।

प्रभु राम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणा स्रोत था प्रधानमंत्री ने कहा कि 22जनवरीकी शाम को पूरे राष्ट्र ने राम ज्योति जलाई जो विकसित भारत के संकल्पों का भी बहुत बढ़ा आधार है।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, उत्तरकाशी जिला सह प्रभारी श्री सौरभ थपलियाल टिहरी लोकसभा संयोजक रमेश चौहान नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजीव बहुगुणा सहित भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर:-नरेश बंशल

admin

*स्पर्श गंगा शिक्षा श्री पुरस्कार के साथ बड़कोट महाविद्यालय की सुखद यादें जुड़ी हैं:प्रो.तलवाड़*

admin

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के तत्वाधान में चला वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page