Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर उमट्टा में लक्ष्य गीत के साथ शुरू।

कर्णप्रयाग/अरविन्द थपलियाल।शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को उमट्टा में लक्ष्य गीत के साथ हुआ। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि एनएसएस ऐसा कार्यक्रम है जो विद्यार्थियों में सेवा भाव जाग्रत करता है। समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास भी होता है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान उमट्टा महेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्षा बबीता डिमरी ने स्वयंसेवियों का स्वागत करते हुए शिविर में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी डा.हिना नौटियाल व डा.चंद्रमोहन जनस्वाण के संयुक्त निर्देशन में रात-दिन का यह विशेष शिविर तीन फरवरी तक आयोजित होगा।बताया गया कि शिविरावधि में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमट्टा के परिसर का सौंदर्यीकरण, मार्ग समतलीकरण, जनजागरण रैली, बौद्धिक कार्यक्रम व हेरिटेज एण्ड टूरिस्ट्स गाइड कार्यशाला आदि कार्यक्रम प्रस्तावित है। शिविर के उद्घाटन सत्र में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। शिविर की सफलता और स्वयंसेवियों के उत्साहवर्धन हेतु महाविद्यालय के शिक्षक डा.एम.एल.शर्मा ने कहा कि शिविर से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।इस अवसर पर डा.के.आर.डंगवाल,शिक्षणेत्तर कर्मचारी विपिन कप्रवान, बद्रीश कुमार व हरपाल सिंह आदि मौजूद बमौके पर मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :श्रीमद्भगवत कथा में श्रीकृष्ण और गोपियों के बिरह वर्णन से भावुक हो उठे श्रोता

Jp Bahuguna

सिलक्यारा सुरंग- श्रमिकों के परिजनों से कराई बात, बोले, हम अंदर सुरक्षित हैं पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा,पैदल रास्ते और मोटर रोड़ खस्ताहाल में,यात्रा करवाना चुनौती भरा,वीडियो में देखें रोड़ और पैदल मार्ग के हाल, क्या कहते है लोग ,देखे व पढ़े खबर…

admin

You cannot copy content of this page