Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एसडीएम बड़कोट ने डामटा और बर्नीगाड़ शराब ठेकों पर मारा छापा ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई, रिपोर्ट डीएम को भेजी… पढ़ें खबर।,

 

 

नौगांव। दशहरा के मौके पर उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने विकासखंड क्षेत्र के डामटा और बर्नीगाड़ में संचालित देशी शराब के ठेकों पर औचक छापेमारी की। छापे के दौरान दोनों ठेकों पर ओवर रेट पर शराब बिक्री का मामला सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों ठेकों के संचालक मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं। सूचना पर एसडीएम बड़कोट ने टीम के साथ औचक निरीक्षण कर मामले का संज्ञान लिया।

 

एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि दशहरा पर्व पर ओवर रेटिंग की सूचना पर डामटा और बर्नीगाड़ ठेकों पर छापा मारा गया, जहां तय मूल्य से अधिक पर शराब बेची जा रही थी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेज दी गई है और अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

नौगांव नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Team Yamunotri Express

मुख्यमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से किया संवाद ,पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रतिभागी सानिया नौटियाल को सीएम ने किया पुरस्कृत

admin

पौराणिक माघ मेले में पत्रकार गोष्ठी, बाडा़हाट कू थौलू को लेकर हुआ मंथन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page