Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

माघ मेले में परिजनों से बिछड़ी मासूम को पुलिस जवान ने किया परिजनों के सुपुर्द।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी माघ मेले में गत 20.01.2024 को सब्जी मंडी उत्तरकाशी के पास यातायात ड्यूटी में नियुक्त कानि0 दीपक पंवार को एक छोटी बच्ची अकेले घबराई हुई अवस्था में दिखी,कानि0 द्वारा बच्ची के पास जाकर उसका नाम/पता तथा उसके अकेले खड़े होने का कारण पूछा गया तो उसके द्वारा अपना नाम आराध्य पुत्री धनवीर सिंह राणा निवासी ग्राम कवाटा उम्र 10 वर्ष बताकर कहा गया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ मेले में आई थी, किंतु वह उनसे बिछुड़ गई है। कानि0 द्वारा उक्त बालिका को अपने साथ ले जाकर मालूमात कर खोया–पाया केंद्र में जाकर अनाउंसमेंट किया गया, कुछ देर बाद उनकी बहन वहां पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने पुलिस जवानों का आभार जताया।

Related posts

80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए किया रवाना

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने कालेज को दिलाई खास पहचान, सेवानिवृत्ति पर बोला स्टाफ।

Arvind Thapliyal

शिव महापुराण कथा कल्याण का मार्ग: आयुष कृष्ण

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page