Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।2 किलो 30 ग्राम अवैध चरस एक साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

एक और नशा तस्कर उत्तरकाशी पुलिस की गिरफ्त में

2 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशल -2025 व मुहिम उदयन के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, नशा तस्करों पर लगाम कसने हेतु उनके द्वारा जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, एसओजी, एनटीएफ की टीम को सक्रिय रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, पुलिस टीमों द्वार लगातार सक्रिय रहकर सुरागरसी-पतारसी करते हुये संदिग्धों को चिन्हित कर उनकी धर पकड की कार्यवाही की जा रही है। प्रशांत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/मोरी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.01.2024 को सटीक जानकारी एकत्र करते हुये चैकिंग अभियान चलाकर देई झूलापुल के पास नैटवाड रोड़ से मोटरसाइकिल संख्या UK16E 9641 पर सवार शमशेर अली नाम के युवक को 2 किलो 30 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल उपरोक्त को मौके पर सीज किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा दूरस्थ ग्रामों से इसे खरीदकर अच्छे मुनाफे के लिए बेचने के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related posts

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डाॅ. संदीप सिंघल द्वारा जनपद उत्तरकाशी की विद्युत परियोजनाओं का निरीक्षण अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी के निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन में खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12रैट माइनर्स को सीएम ने50-50हजार की दी सम्मान राशि।

Arvind Thapliyal

केदारनाथ उप चुनाव के लिये भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page