Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी राज्य उत्तराखंड

संस्कृति: 5 नवंबर से नैनबाग (टिहरी) में होगा चार दिवसीय शरदोत्सव का आयोजन

 

 

अमित नौटियाल
नैनबाग/टिहरी गढ़वाल

34 वां नैनबाग शरदोत्सव का आयोजन 5 से 8 नवंबर तक होगा। वहीं चार दिवसीय शरदोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नैनबाग शरदोत्सव के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल के बाद नैनबाग में शरदोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित जाएगी। इसके साथ उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति का संरक्षण करने के लिए नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर, जिला उद्योग केंद्र, कृषि बागवानी,जड़ी बूटी, पशुपालन, उद्योग विभाग, सेवायोजन, समाज कल्याण, वृद्धा, विकलांग और पेंशन सहित कई कैम्प लगाएं जाएंगे। वहीं रात्रि को स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी दी जाएगी। वहीं लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

Related posts

बड़कोट में भालू का आतंक, गौशाला जाते समय 60 वर्षीय महिला पर हमला, गंभीर घायल

Team Yamunotri Express

आईआईटी कानपुर और समग्र शिक्षा के तत्वावधान में चलाया जन जागरूकता अभियान और छात्र छात्राओं को दी कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 85लोगों के खिलाफ कार्रवाई।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page