Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित कार्यक्रम ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में सोमवार 8 जनवरी 2024 को महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित कार्यक्रम ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम और ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ के आयोजन के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग व कार्मिक परस्पर बेहतर समन्वय कायम कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करें। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त रखे जाने के साथ ही परिवहन एवं पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व सुविधाजन इंतजाम किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

‘दीदी-भुली महोत्सव‘ के अवसर पर रामलीला मैदान में जनसभा, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी इंतजाम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले,कोरोना महामारी का असर सीमित संख्या में रहे पूजा-अर्चना से जुड़े प्रतिनिधि

admin

उत्तरकाशी :नशे व साइबर अपराध के रोकथाम को पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Jp Bahuguna

बड़कोट नगर पालिका में पेयजल की समस्या को लेकर 6जून से होगा अनिश्चितकालीन धरना: सुनिल थपलियाल

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page