Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डीएम के शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में 21शिकायतें हुई दर्ज।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में आयोजित शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में 21 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सिलसिलेवार जन-शिकायतों की सुनवाई कर इनके निस्तारण के बावत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यमुनाघाटी के नौगांव ब्लॉक भंकोली निवासी श्याम सिंह राणा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य मे कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की जिसमे अधिशासी अभियंता जल संस्थान को त्वरित गति से निस्तारण कर उक्त व्यक्ति को पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए। जोशियाड़ा पालिका क्षेत्र अंतर्गत सेरा में विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की जिसमें जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्थानीयों की मांग पर विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिए। बरसाली निवासी लोकेंद्र बिष्ट ने गढ़ एवं सिंगोट में रुके निर्माणधीन बीएसएनल टावरों का कार्यों की शिकायत जिलाधिकारी से की जिसमें बीएसएनल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व की शिकायतों व सीएम हेल्पलाईन पर प्रस्तुत प्रकरणों के निस्तारण और विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ० आरसीएस पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, सहित सभी विभागोें के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिए।

Related posts

पीजी कालेज कर्णप्रयाग परिवार ने ली हिमालय दिवस पर संरक्षण की प्रतिज्ञा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मंत्रियों को बनाया गया जिलों का प्रभारी 

admin

यमुनोत्री धाम में मजदूरों की समस्याओं को हुआ सत्याग्रह उठी यह मांग….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page