Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:थाना बड़कोट पर हुआ बाल अधिकारों व संरक्षण से संबंधी कार्यशाला का आयोजन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बडकोट/उत्तरकाशी

पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को बाल अधिकारों,संरक्षण की जानकारी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में जिला चाइल्ड लाइन एवं किशोर न्याय बोर्ड की टीम द्वारा आज थाना बड़कोट पर एक कार्यशाला आयोजित कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को बाल अधिकारों व संरक्षण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यशाला में दीपक उप्पल समन्वयक चाइल्ड लाइन एवं सुरेश पंवार सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, बाल अधिकारों, बाल देखरेख, संरक्षण व पुनर्वास तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेन्द्र बहुगुणा, उपनिरीक्षक, रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर।प्रधानमंत्री मोदी हर्षिल क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचेंगे उत्तरकाशी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दुखद:नौगांव क्षेत्र में गुलदार का आतंक, बकरी चुगाने गए दो ग्रामीणों पर हमला, हालत गंभीर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

NH-134 पर खुदाई कार्य के दौरान हादसा, सेफ्टी वर्कर का पैर टूटा — देहरादून रेफर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page