Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट -राज्य स्तरीय वालीबॉल बालिका अंडर 17 में पिथौरागढ़ और अंडर 14 में पौड़ी ने बाजी मारी ,पढ़े खबर. …

बड़कोट । राज्य स्तरीय बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 में पौड़ी की टीम विजेता रही तथा देहरादून की टीम उपविजेता रही जबकि टिहरी की टीम तीसरे नम्बर पर रही। वहीं अंडर-17 में पिथौरागढ़ की टीम विजेता रही तथा नैनीताल की टीम उप विजेता रही, जबकि चमोली की टीम तीसरे नम्बर पर रही।
राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 का फाइन दूसरे दिन होगया था जबकि अंडर-17 का मुकाबला तीसरे दिन बुधवार को पिथौरागढ़ और नैनीताल की टीमो के बीच हुआ, जिसमे पिथौरागढ़ की टीम फाइनल मुकाबला तीन शून्य से अपने नाम किया। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रदेश की टीम के लिए ख़िलायियों के चयन के लिए ट्राइल मैच भी कराए गए।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, एसएचओ संतोष सिंह कुंवर, जिला क्रीड़ा समन्वयक अवतार चौहान, उत्तम नेगी, प्रधानाचार्य गडोली विश्वरंजन सैनी, विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज राय, रविन्द्र सिंह भंडारी, गोविंद राणा, गणेश चौहान, विनोद चौहान, आमोद रावत, जगपाल चौहान, मुनी रावत, शिखा रावत, प्रमोद रावत,, विनोद रावत , बबिता, पूजा, रेनू बोरा, आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद रावत ने किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पांच वर्ष के कार्यकाल में सैकड़ों योजनाओं को धरातल पर और गांव का किया चहुंमुखी विकास: प्रधान राकेश कुमार

Arvind Thapliyal

लोनिवि कर्मियों के सेवानिवृत्त पर विदेश से आये सनातनी श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ जमकर किया नृत्य,बनी जाम की स्तिथि ,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

जिला पर्यटन विभाग ने गुलाबी कांठा बुग्याल में दिया सात दिवसीय नि: शुल्क स्कीइंग फाउंडेशन ने दिया प्रशिक्षण और समाजसेवी महावीर माही ने क्षेत्र को विकसित करने की उठाई मांग…पढे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page