Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :आज दो बजकर बावन मिनट पर बंद हो जायेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, कल ब्रह्म मुहूर्त में पुनः खोले जायेंगे

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज चंद्रग्रहण के चलते दोपहर बाद दो बजकर बावन मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जायेंगे, यमुनोत्री मंदिर समिती के सचिव सुरेश उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का दुसरा चंद्र ग्रहण दिनांक 28 अक्टूबर 2023 शरद पूर्णिमा के दिन रात्री 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा एवं रात्री 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगा, अतः सूतक काल में श्री यमुनोत्री धाम एवं माँ यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली खुशीमठ मंदिर में माँ यमुना जी के कपाट बंद रहेंगे, जो 29 अक्टूबर 2023 को सुबह मंदिर एवं गर्व गृह के शुद्धिकरण के पश्चात दर्शन हेतु खुलेंगे!

Related posts

बुधवार तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बन्द, शराब की दुकान भी दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी

admin

चकराता-जौनसार के खूबसूरत पर्यटन स्थल बन सकते हैं आर्थिकी के आधार : प्रो.तलवाड़

admin

एक्सक्लुसिव:-उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों की विधानसभा सीटों पर महिलाएं फिर मतदान में पुरुषों से आगे

admin

You cannot copy content of this page