Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई शरदोत्सव की सातवीं संध्या पाण्डवज टीम के नाम, ढोल–दमाउ की थाप पर झूमा बड़कोट मुख्य गीत : “जय हो पाण्डव ज्यू, रवांई को रणबाज्यू”पढ़े खबर..

बड़कोट उत्तरकाशी।
नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव संस्कृति एवं पर्यटन विकास मेला अपनी सातवीं संध्या में चरम पर दिखाई दिया। बुधवार की रात उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक–सांस्कृतिक टीम ‘पाण्डवज’ ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा हेलीपैड दर्शकों से खचाखच भर गया।

ढोल, नगाड़ों और बैंड की गूंजते स्वरताल पर हजारों की भीड़ देर रात तक झूमती रही। जहां जगह मिली, वहीं लोग थिरकते नजर आए। पाण्डव कथाओं पर आधारित गीतों, जौनसारी–गढ़वाली धुनों और ऊर्जा से भरे मंच प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने पाण्डवज टीम को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

सात दिनों से चल रहे सांस्कृतिक पर्व में यह संध्या सबसे अधिक भीड़भाड़ और उत्साहपूर्ण रही, जो रवांई की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत की पहचान को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर ले गई।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी/देहरादून:बाल शिक्षा सदन स्कूल बड़कोट के बच्चे मिले राज्यपाल से,बच्चों ने राजभवन में शिव मंदिर व बोनसाई गार्डन का किया भ्रमण

admin

डोईवाला महाविद्यालय के टाॅपर्स को मिलेगी श्री साईं दास तलवाड़ मेधावी छात्रवृत्ति… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हर्षिल क्षेत्र में रोस्टिंग, लो वोल्टेज और बिल न मिलने से बिजली उपभोक्ता परेशान,हर्षिल बाजार में उपभोक्ताओं ने मंच के समक्ष दर्ज कराई 19 शिकायतें,-क्षेत्र में अलग बिजली घर बनाने की मांग कर रहे उपभोक्ता … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page