Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :मौसम के बिगड़े मिजाज पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, हर तहसील से पल -पल की जानकारी ले रहे फोन पर

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

मौसम विभाग के अलर्ट व जनपद में हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लगातार मॉनिटरिंग कर रहें है। जिलाधिकारी आज प्रातः जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। तथा फोन द्वारा सभी तहसीलों से बारिश की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में वर्तमान में हल्की बारिश हो रही है। यात्रियों को सुरक्षित जगह होटलों, धर्मशालाओं आदि स्थानों में ठहराया गया है। हर सेक्टर पर जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है। ताकि यात्रियों को उनके रहने,खाने-पीने को लेकर कोई दिक्कत न हो इस हेतु गंगोत्री धाम में एसपी मणिकांत मिश्रा,यमुनावैली में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह , एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तथा जीवन रेखा से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।

उधर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलापूर्ति अधिकारी मनोज सोनी एवं उनकी पूरी टीम होटल,धर्मशालाओं,ढाबों में जाकर यात्रियों से लगातार बातचीत कर रहें है। तथा यात्रियों को खाने-पीने और ठहरने के पुख्ता इतंजाम किए है। इसके अतिरिक्त होटल,धर्मशालाओं,ढाबों आदि में ओवर रेट को लेकर भी नियमित निगरानी रखी जा रही है।

वहीं राजस्थान,मध्यप्रदेश, यूपी, पंजाब आदि राज्यों से आये हुए यात्रियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा की है। यात्रियों द्वारा बताया गया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने हमें सुरक्षित स्थानों में ठहराया है। तथा खाने-पीने व रहने की पुख्ता व्यवस्था की है।

Related posts

घर मे पिता के दर्दनाक मौत की आग ठंडी भी नही पड़ी ,की बेटी कह गयी कि खेलने जाऊंगी, प्रधानाचार्य की कलम से ,पढ़े ह्र्दय विदारक घटना,आंसू निकल आएंगे…….

admin

उत्तराखंड में बम्पर तबादले,किस किस को मिली जिम्मेदारी-लिंक को क्लिक करें

admin

यमुनाघाटी में शीतलहर का कहर, इंसानों से ज्यादा मवेशी हो रहे प्रभावित,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page